धनबाद, जून 6 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। धनबाद मंडल कारा परिसर स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जब एक जोड़े के पारंपरिक विवाह की रस्में प्रशासन के हस्तक्षेप के कारण बीच में ही रोक दी गईं। दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लेने की तैयारी में थे, तभी जेल प्रशासन मौके पर पहुंच गया और विवाह को तत्काल बंद करा दिया। दरअसल धनबाद के पाथरडीह की रहने वाली कंचन से बिहार के आरा निवासी दिलीप यादव पहले ही कोर्ट मैरिज कर चुके थे। इसके बाद दोनों समाजिक तौर पर विवाह संस्कार पूरा करने के लिए धनबाद जेल परिसर स्थित शिव मंदिर पहुंचे। दोनों पक्ष से परिजन भी पहुंचे। यह भी पढ़ें- महजबीन बनी लक्ष्मी, विशाल संग लिए सात फेरे दोपहर जैसे ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में शुरू हुईं, पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्यक्रम पर आपत्ति जताई। बताया कि जेल...