रुडकी, जनवरी 28 -- यातायात जागरूक माह के तहत बुधवार को जेल तिराहा रुड़की पर विशेष अभियान चलाकर मिनी ट्रक स्टैंड के चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमों के पालन का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा। यातायात पुलिस के एडिशनल टीएसआई मनोज कुमार व कांस्टेबल सुनील कुमार ने मौके पर मौजूद वाहन चालकों को बताया कि वाहन चलाते समय सामान को वाहन की बॉडी से बाहर निकाले रखना या डाला खोलकर चलना न केवल अवैध है, बल्कि यह अन्य राहगीरों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...