फतेहपुर, जून 14 -- हसवां। गैर समुदाय के युवक से संबंध होने पर शादीशुदा बहन की गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी भाई को पुलिस ने रविवार को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जेल जाने से पहले आरोपी ने परिजनों से कहा कि बहन को उसके किये की सजा मिली है। बेटी की मौत और बेटे के जेल जाने की पीड़ा में रो रहे पिता से आरोपी बोला कि परेशान न होना। ऐसी लड़कियों को जीने का कोई हक नहीं है। आरोपी को बहन की हत्या का कोई पछतावा नहीं था। आरोपी के मन में बहन के प्रति गुस्सा भरा हुआ था। वह किसी भी हाल में उसे जिंदा छोड़ना नहीं चाह रहा था।

हत्या की घटना बता दें कि थरियांव थाना के एक गांव में शनिवार रात गैर समुदाय के युवक से अवैध संबंध के शक में एक भाई ने अपनी शादीशुदा बहन की गला घोटकर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया था। व...