जेल जाने के डर से युवक ने की आत्महत्या
पलामू, जून 8 -- मेदिनीनगर। रामगढ़ थाना क्षेत्र के चोपरिया गांव के लमती टोला में 36 वर्षीय किशुनदेव उरांव ने 4 मई के रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। रामगढ़ थाना के पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। इस संबंध में मृतक की पत्नी अनीता देवी ने रामगढ़ थाना में आवेदन दिया है। रामगढ़ के थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि आवेदन के अनुसार युवक एक हत्या मामले में पूर्व में जेल गया था, वह हाल के दिनों में बेल पर बाहर आया था, उसे डर था कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद दोबारा जेल जाना पड़ सकता है। इसी डर से उसने मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.