संवाददाता, मई 9 -- रामपुर में तीन से चार साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का राज परिजनों के सामने खुलने के बाद शुरू हुआ विवाद आखिरकार थाने पहुंचकर शादी में बदल गया। अलग-अलग जाति के होने के कारण युवक पहले शादी से इनकार कर रहा था, लेकिन पुलिस और परिजनों की समझाइश और जेल जाने के डर से कोतवाली परिसर स्थित मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर सात जन्म साथ निभाने का वादा कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक और युवती पिछले तीन-चार वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। मामला बढ़ने पर युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस अधिकारियों के सामने बुलाया गया।जेल जाने के डर से कोतवाली के मंदिर में लिए सात फेरे शुरुआत में युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया, लंबी बातचीत और संभावित पुलिस कार्रव...