गाजियाबाद, अक्टूबर 3 -- गाजियाबाद के एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एक बार फिर गैर जमानती वारंट जारी किया है। यह मामला वर्ष 2018 में एक युवक से मारपीट और गाली-गलौज से जुड़ा है। वकील भजनलाल गौतम ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव के रहने वाले हैं। धर्मेंद्र का आरोप है कि वर्ष 2018 में वो साहिबाबाद क्षेत्र के वृंदावन गार्डन में एक शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान चंद्रशेखर भी अपने समर्थकों के साथ वहां आए थे। धर्मेंद्र ने चंद्रशेखर से पूछ लिया कि इतने हथियार क्यों लेकर आए हैं। इस पर चंद्रशेखर ने कहा था कि दिखाई नहीं दे रहा है, राइफल हैं।पहले भी जारी हुआ था वारंट धर्मेंद्र के मुताबिक, इसके बाद चंद्रशेखर और उनके स...