नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- Bihar Daroga Dismissed: बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को विभागीय कार्यवाही के आधार पर तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुशवाहा ने गुरुवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। मुजफ्फरपुर से स्थानांतरित होने के बाद वह अभी वैशाली जिला पुलिस बल में पदस्थ थे। बर्खास्तगी का पत्र वैशाली एसपी को भेज दिया गया है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर में तैनाती के दौरान वह घूस लेते पकड़ा गया था। निगरानी विभाग की विशेष टीम ने दारोगा सदरे आलम को 30 सितंबर 2021 को जीरोमाइल चौक के पास एक चाय दुकान पर सिपाहपुर की महिला तबस्सुम आरा से 11 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था। तबस्सुम का पुत्र एक केस में फंसा था। महिला ने घूस मांगने की शिकायत निगरानी विभाग में की थी। सत्यापन के बाद निगरानी की टीम ने सदरे आलम को जीरोमाइल क...