बांदा, अक्टूबर 3 -- बांदा। गबन के मामले में जेल गई ननद के गबन की रकम चुकाने के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता पर मायके से पांच लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बनाया। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया और उसकी मासूम बेटी व सारे जेवर भी छीन लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति, जेठ और दो ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर अंतर्गत शहर के क्योटरा निवासी अपनी मां के साथ रह रही प्रियांशी मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 9 फरवरी 2022 को हरदोई जिले के थाना व कस्बा हरियावां निवासी आदर्श शुक्ला के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे कम दहेज के लिए पति आदर्श शुक्ला, जेठ चंदन शुक्ला और ननदें आरती व पूजा ताना मारने लगे। इस बीच...