नई दिल्ली, फरवरी 16 -- बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में पिछले 11 दिनों से बंद थे। आज एक्टर को बेल पर रिहाई मिल गई है। एक्टर ने जेल जाने से पहले एक बयान दिया था जिसके बाद फिल्म इंडस्ट्री समेत खेल और बिजनेस जगत से भी एक्टर को सपोर्ट मिलने लगा। अब राजपाल यादव जेल से बाहर आ गए हैं और उनके पास काम की बाढ़ आई हुई है। जेल में बंद रहने के दौरान एक्टर को कई और फिल्म, विज्ञापन और म्यूजिक वीडियो में काम मिला है।सोनू सूद की फिल्म राजपाल यादव ने जेल जाने से पहले अपने बयान से इंडस्ट्री के अपने साथी कलाकार को इमोशनल कर दिया था। एक्टर ने कहा था कि उनके पास लोन चुकाने के लिए पैसे नहीं है और ना ही कोई दोस्त है। इस बयान के बाद सोनू सूद ने उन्हें अपनी फिल्म में काम ऑफर दिया जिसके बदले में एक्टर ने एडवांस पैसे भेजने की बात कही। मतलब राजपाल के पास ...