एटा, अप्रैल 25 -- मोबाइल को हैक कर जेल के सीनियर हेड वार्डर के खाते से हजारों की नकदी पार कर दी। मामले में पीड़ित ने साइबर अपराधी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। झांसी के मऊरानीपुर निवासी दयानंद वर्मा ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि जिला जेल में वर्तमान में सीनियर हेड वार्डर है। कुछ माह पहले मोबाइल एक लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल में म्यूजिक बजा और मोबाइल हैक हो गया। पन्द्रह मिनट बाद ही गूगल पे से 76,000 रूपये कट गए। जानकारी होने के बाद उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की साथ ही कोतवाली नगर में शिकायत की। यह भी पढ़ें- चार दिनों में आधा दर्जन शिक्षकों के मोबाइल हैक कोतवाली नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। कोतवाली नगर पुलिस, साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...