लखीमपुरखीरी, अप्रैल 9 -- चीनी नागरिक को जब तक उसके देश नहीं भेज दिया जाता, तब तक वह जेल के शेल्टर होम में ही रहेगा। यह नागरिक इंडो नेपाल बॉर्डर पर बिना बीजा के पकड़ा गया था। खीरी पुलिस ने उसे जेल भेजा था। कोर्ट से उसे तीन वर्ष की सजा हुई थी। उसकी सजा इसी हफ्ते पूरी हो गई है। पुलिस उसकी चीन भेजने की कार्रवाई में जुटी है। चीनी नागरिक वांग गौजुन को तीन साल पहले इंडो नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया था। खीरी पुलिस को उसके पास से बीजा पासपोर्ट नहीं मिला था। खीरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। कोर्ट ने उसे तीन साल की सजा सुनाई। वांग गौजुन अपनी सजा काट रहे थे। उनकी सजा 8 अप्रैल 2026 को पूरी हो गई है। उसको लेने के लिए कोई नहीं आया। जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि चीनी नागरिक को जेल के ही शेल्टर होम में रखा गया है। इसकी जानकारी खीरी पु...