आगरा, मई 1 -- रोटरी क्लब ऑफ आगरा रॉयल की ओर से खंदारी स्थित केंद्रीय कारागार में सेवा कार्य का आयोजन किया गया। अध्यक्ष मीरा गुप्ता के सौजन्य से जेल में निरुद्ध वृद्ध अंतःवासियों को दो एयर कूलर भेंट किए, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को इस जानलेवा तपिश और लू से राहत मिल सके। क्लब की इस पहल का मुख्य उद्देश्य जेल की कठिन परिस्थितियों में रह रहे बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता प्रकट करना और उनके स्वास्थ्य की रक्षा करना है। आरती मेहरोत्रा, अपर्णा पोद्दारा, शारदा गुप्ता, हेमलता जैन, पिन्नी कपूर, अर्चना व रुचि सिंह का विशेष सहयोग रहा। जेल प्रशासन ने क्लब के इस निस्वार्थ प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। सभी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सेवा के इस संकल्प को मजबूती प्रदान की और भविष्य में भी ऐसे जनहितैषी कार्य...