जेल के बाहर परसुडीह पुलिस की जांच, ली तलाशी
जमशेदपुर, जून 13 -- जमशेदपुर। घाघीडीह केंद्रीय कारागार के बाहर शनिवार सुबह परसुडीह पुलिस ने सघन जांच अभियान चलाया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जेल के भीतर बंद पेशेवर अपराधियों से संपर्क साधने अथवा मुलाकात के उद्देश्य से कारागार के बाहर पहुंचे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और जेल के मुख्य प्रवेश द्वार तथा आसपास के क्षेत्र में जांच अभियान शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस टीम कारागार परिसर के बाहर पहुंची और वहां मौजूद लोगों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान जेल के बाहर खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा उनके पहचान पत्रों की जांच की गई। पुलिस ने कई लोगों की तलाशी भी ली और उनके आने का उद्देश्य जानने का प्रयास किया। अभियान के दौरान पुलिस ने जेल के आसपास खड़े वाहनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.