जमशेदपुर, अप्रैल 6 -- जिले की केंद्रीय जेल घाघीडीह में तपेदिक (टीबी) की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। घाघीडीह केंद्रीय जेल में बंद करीब 1600 बंदियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। जिला सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से इसके लिए विशेष चिकित्सकीय टीम का गठन कर दिया गया है, जो नियमित रूप से जेल परिसर में जाकर बंदियों की जांच करेगी। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि जेल जैसे बंद वातावरण में संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका अधिक रहती है, खासकर टीबी जैसी बीमारी के मामले में सतर्कता बेहद जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि सभी बंदियों की चरणबद्ध तरीके से जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच अभियान के दौरान केवल सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण ही नहीं, बल्कि आवश्यकतानुसार एक्सरे क...