लखनऊ, जनवरी 23 -- जिला कारागार के शौचालय में शुक्रवार तड़के एकाएक गश खाकर गिरने से सजायाफ्ता कैदी रामकिशोर (59) की मौत हो गई। रामकिशोर हत्या के मामले में कैदी था। परिवारीजनों ने जांच की मांग की है। राम किशोर इटौंजा के इंदारा गांव का रहने वाला था। वर्ष 2016 में वह गांव के ही सुशील की हत्या के मामले में जेल गया था। एक अक्तूबर 2024 को उसे आजीवन कारावास की सजा और जुर्माना हुआ था। शुक्रवार तड़के शौच के लिए गया था। एकाएक शौचालय में गिर पड़ा। हालत बिगड़ने पर उसे आनन फानन जेल अस्पताल ले जाया गया। जहां ईसीजी हुई। हालत में सुधार न होने पर तत्काल एंबुलेंस से बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। बलरामपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, रामकिशोर के भाई ने जांच की मांग की है। परिवार में पत्नी मंजू, दो बेटियां और एक बेटा है। जिला जेल के जेलर ऋ...