आजमगढ़, अप्रैल 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिला कारागार के बैंक खाते से जालसाजी कर निकाले गए रुपये वापस होगे। कोर्ट ने इसका आदेश दिया है। बंदी ने जेलकर्मियों की मिलीभगत से जालसाजी जिला कारागार के बैंक खाते से 52.85 लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए थे। पुलिस ने जांच के बाद 1.43 लाख रुपये होल्ड कराए थे। दहेज हत्या के आरोप में सजा काट रहे बंदी रामजीत यादव उर्फ संजय निवासी जमुआ शाहगढ़ थाना बिलरियागंज और हत्या के आरोप में सजा काट रहा शिवशंकर यादव निवासी चकमेउआ थाना रानी की सराय को जेल के लेखा कार्यालय में वरिष्ठ सहायक मुशीर अहमद के साथ काम में लगाया गया था। दोनों ने वरिष्ठ सहायक मुशीर अहमद और चौकीदार अवधेश कुमार पांडेय के साथ मिलीभगत कर जेल खाते की चेकबुक चोरी कर ली। जेल से छूटने के बाद 17 माह के भीतर 25 से अधिक बार में 52.85 लाख रुपये चेक के जरिए निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.