वरीय संवाददाता, जुलाई 27 -- लगता है पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को जेल की रोटी रास नहीं आ रही है। पटना के बेऊर जेल में कैद तेजप्रताप यादव ने जेल का खाना खाने से इनकार कर दिया। इसके बाद लालू के लाल को भोजन कराने के लिए काफी समय तक जेल के अंदर ही मान-मनौव्वल का सिलसिला चलता रहा। दरअसल पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को उकसाने के मामले में गिरफ्तार तेजप्रताप यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के तहत बेऊर जेल में भेजा गया है। फिलहाल उन्हें जेल अस्पताल में रखा गया है। जेल में जाने के बाद तेजप्रताप यादव वहां खाना खाने में आनाकानी करते रहे। जेल अधिकारियों के काफी समझाने के बाद उन्होंने खाना खाया। शनिवार की राात बेऊर जेल लाए गए तेजप्रताप को त...