इटावा औरैया, जुलाई 31 -- इटावा, संवाददाता। डीएम शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को सेंट्रल जेल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कैदियों को दिए जाने वाले भोजन सामग्री की गुणवत्ता को जांचा वहीं पाठशाला में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, कैदियों के बैरक, पाकशाला, अस्पताल तथा सीसीटीवी निगरानी कक्ष का गहनता से अवलोकन किया। डीएम और एसएसपी ने जेल की बाउंड्री वॉल, वॉच टावर तथा मुख्य प्रवेश द्वारों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। सीसीटीवी कैमरों की चौबीसों घंटे निर्बाध कार्यप्रणाली और उनकी निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। जेल प्रशासन को बैरकों की नियमित व आकस्मिक तलाशी लेने के निर्देश दिए गए ताकि किसी भी ...