बेंगलुरु, अगस्त 13 -- बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कर्नाटक के हासन से पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना एक बार फिर बड़े विवाद में घिर गए हैं। जेल में उनकी सेल पर हुई एक औचक छापेमारी में मोबाइल फोन, चार्जर और पेन ड्राइव बरामद किए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस स्मार्टफोन की जांच में करीब 90 पॉर्न वीडियो मिले हैं। इस बड़े खुलासे के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है।रेड में क्या-क्या हुआ बरामद? सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे के बीच जेल के हाई-प्रोफाइल कैदियों के बैरक की तलाशी ली। सीसीबी के इंस्पेक्टर एम. एल. सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर में कई अहम खुला...