लखनऊ, जुलाई 1 -- डीजी कारागार पीसी मीणा ने जेलों में सुरक्षा प्रबंधों को पुख्ता किए जाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कारागार विभाग के सभी डीआईजी, वरिष्ठ अधीक्षकों, अधीक्षकों तथा प्रभारी अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। खासकर बंदियों के आत्महत्या और भागने की घटनाओं की रोकथाम के लिए जेलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जेल के सभी संवेदनशील स्थान को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के दायरे में लाया जाए।डीजी ने कहा कि सुरक्षा में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कारागार अधीक्षक स्तर पर लंबित विभागीय कार्यवाहियों तथा शिकायतों, मानवाधिकार से संबंधित प्रकरणों की भी समीक्षा की। कारागारों में आयोजित हो रहे मासिक अलार्म ...