बिजनौर, जून 3 -- बिजनौर। नवनियुक्त जेल अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार बिजनौर का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कासगंज से स्थानांतरित होकर आए राजेश कुमार सिंह ने चार्ज संभालने के बाद जेल परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। राजेश कुमार सिंह को कारागार प्रशासन का लंबा अनुभव है। इससे पहले वह कासगंज में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसके अतिरिक्त वह मुजफ्फरनगर, आगरा, अलीगढ़, नोएडा, देवरिया और गोरखपुर समेत कई महत्वपूर्ण जनपदों की जेलों में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। कार्यभार संभालने के दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाओं, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।कार्यभार ग्रहण करने के बाद जेल अधीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि कारागार में सुरक्षा,...