लखनऊ, मार्च 18 -- डीजी पीसी मीना के निर्देशन में मंगलवार को जेल मुख्यालय में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के सहयोग से ह्यूमन राईट्स इन प्रिजन एडमिनिसट्रेशन विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हुआ। राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य न्यायाधीश राजीव लोचन मेहरोत्रा ने बन्दियों के मानवाधिकार के साथ-साथ कारागार के अधिकारियों के मानवाधिकार पर भी चर्चा की। आयोग की विधि अधिकारी अल्पना शुक्ला व राज्य विधिक प्राधिकरण की सदस्य सचिव डॉ. मनु कालिया ने अधिकारियों की जानकारी साझा की। इस मौके पर राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी की निदेशक डॉ. मंजरी चन्द्रा, जेटीआई निदेशक डॉ. राम धनी के अलावा यूपी, उत्तराखण्ड, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के सहायक जेलर,अधीक्षक समेत 20 अधिकारी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...