गिरडीह, अगस्त 17 -- गिरिडीह। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक जारुगकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जेल अदालत में लगभग 24 सालों से लंबित मामले में एक बंदी को रिहा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सफदल अली नैयर ने ‌जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के द्वारा बंदियों को प्रदान किए जाने वाले विभिन्न विधिक सहायता की जानकारी दी। लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ नजमुल हसन ने बंदियों को आवेदन देकर लाभ उठाने की जानकारी दी। साथ ही पीएलवी को आनेवाले नए बंदियों को प्राधिकार द्वारा नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है कि जानकारी देने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सरायकेला मंडल कारा में जेल अदालत और चिकित्सा शिविर आयोजित, 18 साल पुराना मामल...