जेल अदालत में सुनवाई, एक बंदी की रिहाई
रांची, मई 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की ओर से रविवार को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में जेल अदालत-सह-विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और रांची के न्यायायुक्त अनिल मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव इंचार्ज की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जेल अदालत भी लगायी गयी। इसमें 14 आवेदन रखे गए। एक को जेल अदालत में रिहा करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में डालसा सचिव इंचार्ज कुशेश्वर शंकु, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विजय यादव, एलएडीसी टीम के सदस्य, जेल प्रशासन के अधिकारी, कम्युनिटी पीएलवी, कोर्ट स्टाफ एवं बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- 90 दिवसीय जागरुकता व आउटरीच अभियान कार्यक्रम रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विजय याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.