मेरठ, जून 12 -- जेलों की ऊंची दीवारों के भीतर अब प्रकृति संरक्षण का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। देशभर में पर्यावरण चेतना की अलख जगाने वाली वाटर वुमन शिप्रा पाठक ने अपने 'हरित जेल अभियान' को नई गति देते हुए मेरठ जिला कारागार में शमी का पौधा रोपित किया। इस दौरान वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज भी मौजूद रहे। गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के बाद मेरठ पहुंची शिप्रा पाठक ने जेल परिसर में पौधारोपण कर अभियान का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि जेलों को हरित और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अब देशभर के कारागारों में 'पंचतत्व पौधशालाएं' स्थापित की जाएंगी। इन पौधशालाओं में बंदियों को पौधों की देखभाल, नर्सरी प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बन सकें।जेल यह भी पढ़ें- जेलों में हरियाली की नई मुहिम, कैदी ब...