रांची, मई 21 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के जेलों में महिला कैदियों और कर्मियों के कथित यौन शोषण के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच की मांग की है। मरांडी ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि राज्य के कुछ कारागारों में प्रशासनिक संरक्षण में गंभीर अनियमितताएं और नैतिक पतन की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के जेलर लवकुश कुमार और काराधीक्षक कुमार चंद्रशेखर पर पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। पत्र में दावा किया गया है कि कुछ समय पहले होटवार जेल में एक महिला कैदी के साथ यौन शोषण और उसे गर्भवती किए जाने का मामला सामने आया था। मरांडी ने आरोप लगाया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय तथ्यों को दबाने की कोशिश की गई।इसके अलावा, उन्होंने ...