लखनऊ, मई 28 -- प्रदेश की जेलों में महिला बंदियों के स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखते हुए कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं विभाग ने गुरुवार को कारागार मुख्यालय में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। माहवारी स्वच्छता दिवस-2026 के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जेलों के भीतर माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, स्वास्थ्य जागरूकता और संस्थागत सुधारों को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यक्रम का विषय था 'जेलों के भीतर माहवारी से जुड़ी वंचनाओं को कम करना'। यह भी पढ़ें- विश्व जनसेवा ट्रस्ट ने गदरा में आयोजित किया माहवारी जागरूकता दिवसकार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानिदेशक कारागार पीसी मीना ने कहा कि महिला बंदियों को गरिमामय जीवन और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जेलों में मा...