गोंडा, जुलाई 16 -- गोंडा। मंडलीय कारागार गोंडा में जेलवार्डर के पद पर तैनात विकास कुमार का चयन दरोगा भर्ती परीक्षा में हुआ है। मूलरूप से देवरिया जिले के निवासी विकास कुमार 2021 से मंडलीय कारागार गोंडा में तैनात है। विकास के चयन पर जेल अधीक्षक मृत्युंजय कुमार पांडे, जेलर आफताब अंसारी, डिफेंस काउंसिल अनिमेष चतुर्वेदी, बृज लाल तिवारी व प्रभात श्रीवास्तव ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...