भदोही, मार्च 31 -- भदोही, संवाददाता। जिला कारागार ज्ञानपुर में तैनात जिला जेलर सूबेदार यादव के बेटे प्रसून यादव असिस्टेंट कमीश्नर जीएसटी बने हैं। गत दिनों आए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा परिणाम में उन्होंने सफलता हासिल किया। प्रसून एनआईटी रायपुर से बीटेक हैं। पहली बार में ही उन्होंने यूपीएसी में सफलता अर्जित किया है। जिला जेलर सूबेदार यादव सूबे के आजमगढ़ जिले के लखनपुर, कोहड़ा निवासी हैं। माता मालती यादव समेत जिला कारागार के लोगों ने प्रसून की सफलता पर जश्न मनाया। प्रसून ने बताया कि रोज आठ से नौ घंटे पढ़ाई करके उन्होंने पहली ही बार में सफलता हासिल करने का काम किया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट उन्होंने झांसी से किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...