रांची, मार्च 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी), रांची से संबद्ध विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों के अंतिम वर्ष के 78 डिप्लोमा इंजीनियरिंग विद्यार्थियों का चयन- एफआईईएम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, कर्नाटक, कंपनी में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान 21,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नियमित वेतन के साथ विभिन्न भत्ते और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। कुलपति प्रो डीके सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह सफलता राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के प्रभावी क्रियान्वयन और जेयूटी की ओर से लागू किए गए उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम का प्रत्यक्ष परिणाम है। इस शैक्षणिक व्यवस्था क...