रांची, फरवरी 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) परिसर में शनिवार को आयोजित कैंपस चयन अभियान में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर के 126 विद्यार्थियों को सफलता मिली है। राजस्थान के भिवाड़ी स्थित औद्योगिक संस्थान बैक्सी लिमिटेड ने विद्यार्थियों का चयन किया। चयनित छात्र-छात्राओं को इंटर्नशिप के दौरान 15,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद उन्हें न्यूनतम 19,000 रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य प्रोत्साहन राशियां भी प्रदान की जाएंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीके सिंह व प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ (टीपीओ) ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...