जेयूटी और नॉर्थ साउथ फाउंडेशन के बीच करार
रांची, अगस्त 14 -- रांची। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) और हैदराबाद के नॉर्थ साउथ फाउंडेशन के बीच शैक्षणिक विकास, कौशल और छात्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए समझौता हुआ है। इस पर कुलपति प्रो. डीके सिंह, रजिस्ट्रार निशांत कुमार और फाउंडेशन के सीनियर मैनेजर बाबूराव सतारू ने हस्ताक्षर किए। इसके तहत राजकीय इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों के योग्य छात्रों को क्रमशः 25 हजार और 15 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी। निर्धारित पारिवारिक आय व रैंक की शर्तें पूरी करने वाले छात्रों को यह लाभ आगे भी मिलेगा। मौके पर डॉ निर्मला सोरेन, स्नेह कुमार, बीएस वर्मा, एजीपी कुजूर, रवींद्र कुमार, सुधीर गुप्ता, कन्हाई महतो सहित विवि के पदाधिकारी उपस्थित थे।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.