जमशेदपुर, मार्च 3 -- टेल्को थाना क्षेत्र में जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। छठ घाट के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में लगी आग ने पास खड़ी एक वोल्टास क्रेन को अपनी चपेट में ले लिया। सूखी घास और गर्मी के कारण आग तेजी से फैलने लगी और क्रेन के टायर जलने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने तत्काल टाटा मोटर्स के कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही टाटा मोटर्स की फायर ब्रिगेड टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...