जमशेदपुर, मई 10 -- जेम्को के मिश्रा बागान इलाके में शुक्रवार रात करीब आठ बजे उस समय दहशत फैल गई, जब अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किए। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोनू झा नामक युवक ने नशे की हालत में फायरिंग की है। जिस स्थान पर गोली चली, वहां सोनू झा के अलावा संदीप पांडेय और धीरज भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से सोनू झा का संदीप और धीरज के साथ विवाद चल रहा था। विवाद की वजह जमीन संबंधी मामला बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात में इलाके में अचानक बहस शुरू हुई और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। इसी दौरान स...