लखनऊ, फरवरी 27 -- नगर निगम ने हजरतगंज स्थित जेमिनी कान्टीनेंटल होटल पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के उल्लंघन के आरोप में एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम के जोन-1 की टीम ने 24 फरवरी को निरीक्षण के दौरान पाया कि होटल परिसर के पीछे नालियों में किचन का गंदा पानी छोड़ा जा रहा था, जिससे जलभराव और दुर्गंध की स्थिति बन रही थी। अधिकारियों के अनुसार इससे पर्यावरण और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नोटिस में होटल प्रबंधन को तीन कार्यदिवस में जुर्माने की रकम नगर निगम में जमा कराकर किचन लाइन को सीवर से विधिवत जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में अनुपालन न होने पर आगे विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...