जेब से मोबाइल उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, जून 28 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी चोरी, लूट, अवैध हथियार और आबकारी अधिनियम से जुड़े कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल नौ मुकदमे दर्ज मिले हैं। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि 26 जून को लालकुआं निवासी सत्यम राय ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि नोएडा से लौटते समय एबीईएस कॉलेज कट के पास ऑटो में सफर के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान पंचशील पार्क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.