हजारीबाग, जून 29 -- चुरचू, प्रतिनिधि। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने जेबीसीसीआई-12 के गठन में हो रही देरी के विरोध में 1 जुलाई को देशभर के सभी कोयला क्षेत्रों में मांग दिवस मनाने का निर्णय लिया है। मोर्चा के अनुसार वेतन पुनरीक्षण लंबित रहने से लाखों कोयला कर्मियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। इस दिन सभी परियोजनाओं में कोलियरी स्तरीय बैठकें कर कर्मचारियों को देरी के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा तथा कोल इंडिया प्रबंधन और भारत सरकार से शीघ्र जेबीसीसीआई-12 का गठन कर वेतन समझौते की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की जाएगी। संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समिति का गठन नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने गिद्दी ए परियोजना किया पिट मीटिंग साथ ही सभी कोयला कर्मियों से 1 ज...