जेबीसीसीआई पर स्थिति स्पष्ट नहीं, बोनस पर वार्ता संभव
धनबाद, अगस्त 26 -- लेबर कोड, जेबीसीसीआई और बोनस जैसे कई मुद्दों को लेकर कोयला क्षेत्र में ऊहापोह की स्थिति है। अंदरखाने छनकर आ रही खबरों के अनुसार बेहतर औद्योगिक संबंध बनाने के लिए प्रबंधन अब ट्रेड यूनियनों के साथ थोड़ा लचीला रुख अपनाने का संकेत दे रहा है। ट्रेड यूनियन सूत्रों के अनुसार फिलहाल जेबीसीसीआई को लेकर प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वैसे बोनस पर यूनियनों के साथ वार्ता संभव है। मालूम हो कि दुर्गापूजा के अवसर पर कोयला कर्मियों को बोनस के रूप में मोटी रकम मिलती है। कोयला क्षेत्र में बोनस का बड़ा आकर्षण भी है। दो सितंबर को कोल इंडिया ने चार सेंट्रल ट्रेड यूनियन के नेताओं को विभिन्न मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। यूनियन सूत्रों का कहना है कि उक्त बैठक में बोनस पर वार्ता के लिए तिथि पर कोल इंडिया प्रबंधन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.