धनबाद, अगस्त 7 -- चार सेंट्रल ट्रेड यूनियनों एटक, सीटू, एचएमएस एवं इंटक से जुड़े फेडरेशनों ने कोल इंडिया चेयरमैन को चिट्ठी लिखकर जेबीसीसीआई-12 के गठन की मांग की है। पत्र में लिखा गया है कि जेबीसीसीआई गठन में देरी को लेकर कोयला मजदूरों में आक्रोश है। 1 जुलाई 2026 से कोयला वेतन समझौता बकाया है। इसलिए अविलंब जेबीसीसीआई का गठन किया जाए। पत्र में वेतन समझौता-11 के लंबित मुद्दों का भी जिक्र है। चेयरमैन को लिखे पत्र में ट्रेड यूनियनों की ओर से 10 अगस्त को सभी अनुषंगी कंपनियों में एरिया स्तर पर धरना प्रदर्शन की जानकारी भी दी गई है। यूनियनों का कहना है कि कोल इंडिया की ओर से यदि सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो बड़े पैमाने पर आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। मालूम हो कि लेबर कोड के कारण जेबीसीसीआई के गठन पर प्रश्नचिह्न खड़ा हो गया है。 यह भी पढ़ें- संय...