रांची, मार्च 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए निगम मुख्यालय के आईटी महाप्रबंधक धनंजय कुमार के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस बाबत जीएम(एचआर) समीर मुंडू द्वारा जारी आदेश के अनुसार धनंजय कुमार पांच मार्च 2026 को बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। जेबीवीएनएल के एमडी के श्रीनिवासन की मंजूरी के बाद धनंजय कुमार का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.