धनबाद, मार्च 29 -- धनबाद निर्माण के संयोजक उपेंद्र गुप्ता ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक तरफ उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर का बिल समय पर नहीं मिल रहा, वहीं दूसरी तरफ बिना किसी सूचना के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है। साथ ही, उन्होंने झरिया विद्युत फीडर के निर्माण में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए। गुप्ता के अनुसार, जब भागा में फीडर के लिए पहले से जमीन आवंटित है और बाउंड्री भी हो चुकी है, तो विभाग नई जमीन क्यों खोज रहा है? उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अधिकारियों ने जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो जनता सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी। बताते चलें कि बिजली की समस्या को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने भी दो दिन पूर्व ही राज्य के ऊर्जा सचिव से बात की ह...