हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मार्च 22 -- बिहार की राजधानी पटना में ईद के मौके पर भयानक वारदात को अंजाम दिया गया। यहां ईद पर पारिवारिक विवाद में युवक ने पत्नी को चाकू गोदकर मार डाला। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के पीरबैस मार्केट के पास शनिवार की शाम घटी। महिला के पेट, गर्दन व हाथ पर धारदार हथियार के जख्म थे। घटना की खबर होते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। किराए के मकान में रहने वाले मो. सोनू और उसकी पत्नी 24 वर्षीया जेबा परवीन के बीच घरेलू विवाद में शनिवार की शाम विवाद हुआ। इसी दौरान सोनू ने चाकू से जेबा परवीन पर हमला कर दिया। जिससे वह लहुलूहान होकर कमरे में गिर गयी। इसके बाद सोनू कमरे से बाहर चला गया। जेबा के चार साल के बच्चे ने पास में रहनेवाली मौसी के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। इसके बाद तत्काल ...