बुलंदशहर, दिसम्बर 23 -- जेपी विद्या मन्दिर यूनिवर्सिटी कैम्पस में सुपर मॉम्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जेपी विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने बताया कि विद्यालय में आयोजित सुपर मॉम्स प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से 8 तक के विद्यार्थियों की माताओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में चित्रकारी, मेहंदी, थाल सज्जा, रंगोली, सलाद सजाने आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया। विद्यार्थियों की माताओं ने अपने अपने वर्ग में प्रतिभाग करते हुए अनेक प्रकार से अपने हुनर का प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में शालिनी शर्मा प्रथम, थाल सज्जा में अंजू गोयल प्रथम, चित्रकारी में इति शर्मा प्रथम, मेहंदी में पूजा वर्मा, सलाद में हेमलता प्रथम रही। प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने कहा कि माताएं हमारे परिवारों की रीढ़ हैं। प्रतियोगिता में राजश्री सक्सेना, शालिनी अग्रव...