पटना, मार्च 7 -- जेपी सेतु रेलवे लाइन पर शनिवार दोपहर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना करीब दो बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद दीघा थाना की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान के प्रयास में जुटी है। दीघा थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि जेपी सेतु रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया। मामले की जानकारी जीआरपी को दे दी गई है।पुलिस के अनुसार अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ या फिर रेलवे लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी ह...