बिहारशरीफ, जून 12 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड के चकदह गांव निवासी कुमार राज मनोरंजन सिंह ने आरोप लगाया कि जेपी सम्मान पेंशन योजना में विसंगती है। इसे दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मीसा व डीआईआई के तहत जो जेल गये हैं, उन्हें गलत तरीके से पेंशन दिया गया है। जो लोग कांग्रेस के समर्थक थे और जेपी आंदोलन का विरोध कर रहे थे, वही लाभ ले रहे हैं। वास्तविक आंदोलनकारी इस सम्मान से वंचित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी जांच कराने की मांग की है। साथ ही भूमिगत आंदोलनकारियों, जिन्होंने जेल से बाहर रहकर इस आंदोलन में हिस्सा लिया है, उन्हें भी लाभ दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- जेपी सम्मान पेंशन योजना में विसंगती का आरोप (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...