बुलंदशहर, अप्रैल 25 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद परीक्षा परिणाम मे जेपी संस्कृत विद्यालय के हाई स्कूल के 18 इंटरमीडिएट के 8 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। जेपी संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अतुल भारद्वाज ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल के 18, इंटरमीडिएट के 8 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जनपद में संस्कृत के 13 कालेज हैं। इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी व्याकरण, अनिवार्य संस्कृत, साहित्य, कर्मकांड में पूरी तरह निपुण हो गए हैं। उन्होंने बताया कि यदि वे आगे की पढ़ाई करेंगे तब शास्त्री की उपाधि मिलेगी। यह भी पढ़ें- श्री सनातन धर्म संस्क...