समस्तीपुर, मार्च 31 -- समस्तीपुर : जेपी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डीएलएड सत्र 2025-27 का सत्रारंभ दीप प्रज्वलित कर व मां शारदे के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिसमें महाविद्यालय के सचिव महेश कुमार ने नव प्रवेशित छात्र- छात्राओं को शुभकामना दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरके मौर्य के द्वारा नव प्रवेशित प्रशिक्षुओं को अनुशासन की बातों से अवगत कराया गया। विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी अंजला के द्वारा आदर्श शिक्षक के कर्तव्य की विस्तृत जानकारी दी गई और इसे अपने जीवन में उतारने की सलाह दी गई। डॉ श्याम शंकर राय, प्रेम चंद यादव, डॉ संगीता कुमारी, डॉ सत्यपाल कुमार, संगीता राय, अनीता सिन्हा सहित सभी प्राध्यापकगण समारोह में उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...