छपरा, मार्च 31 -- फोटो - जेपीयू बिल्डिंग छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय के 20 केंद्रों पर सीबीसीएस स्नातक (यू.जी.) प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की परीक्षा 15 अप्रैल से होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक संचालित होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा सीबीसीएस स्नातक (यू.जी.) प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-29) की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक निर्धारित की गई है। विषयों को चार समूहों-क, ख, ग और घ में विभा...