छपरा, अगस्त 9 -- नामांकन से लेकर पढ़ाई और परीक्षा तक की स्थिति पर जेपीयू से स्पष्ट आदेश की मांग युवा लीड प्रस्तावित छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय से जुड़े चार नवसृजित महाविद्यालयों की संबद्धता रद्द किए जाने के बाद अब वहां नामांकन लेने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। संबद्धता रद्द होने की जानकारी सामने आने के बाद छात्रों के बीच सबसे बड़ा सवाल उनके नामांकन, पंजीयन, परीक्षा और भविष्य की डिग्री को लेकर है। अभिभावक भी यह जानना चाहते हैं कि विश्वविद्यालय की ओर से अब उनके बच्चों के हित में क्या व्यवस्था की जाएगी।

संबद्धता रद्द होने का प्रभाव सारण और सीवान के चार महाविद्यालयों की संबद्धता रद्द किए जाने के बाद मामला केवल कॉलेजों की मान्यता तक सीमित नहीं रह गया है। इसका सीधा असर उन विद्यार्थियों पर पड़ सकता...