छपरा, मार्च 20 -- फोटो : 15 जय प्रकाश विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन फ्रंटियर इन केमिकल साइंसेज: एप्लीकेशन इन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड हेल्थ के समापन के मौके पर कुलपति प्रोफेसर प्रर्मेंद्र कुमार बाजपेई व अन्य पेज छह की लीड छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन "फ्रंटियर इन केमिकल साइंसेज: एप्लीकेशन इन एनर्जी, एनवायरनमेंट एंड हेल्थ (एफसीएस -2026)" का शुक्रवार को गरिमामय समापन हुआ। सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने रसायन विज्ञान के भविष्य, ऊर्जा संकट और पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे अहम मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार वाजपेयी की गरिमामयी उपस्थिति म...